✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Ranchi में कटा कैपटन कूल धोनी के गाड़ी का चालान,सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

BY - Samir Hussain

Published at: 04 Mar 2026 01:25 PM (IST)

Ranchi  में कटा कैपटन कूल धोनी के गाड़ी का चालान,सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

रांची(RANCHI): राजधानी रांची में यातायात नियम का पालन कराने के लिए पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है. यातायात नियम  तोड़ने पर अब रांची में महेंद्र सिंह धोनी का चालान कट गया. माही के गाड़ी का चालान की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल है. जिसमें हाई स्पीड की वजह से ई चालान जेनरेट हुआ है. अब इस चालान वायरल होने के बाद लोगों में चर्चा है कि रांची में खास हो या आम कोई भी नियम तोड़ने पर बक्सा नहीं जाएगा. सब पर एक जैसी कार्रवाई हो रही है.

माही के नाम से कटा चालान कुछ दिन पुराना है.अब उस समय गाड़ी कौन चला रहा था. माही गाड़ी में मौजूद थे या नहीं इसकी पुष्टि नहीं है. लेकिन नियम तोड़ने पर उनके घर पर चालान की कॉपी पहुंच गई. जिसे अब जमा करना होगा. चालान एक हजार रुपये का है. जिसमें हाई स्पीड से गाड़ी चलाने के वजह से जुर्माना लगा है.

बता दे कि रांची में शहर में औटोमेटेड कैमरे से चालान कट रहा है. यातायात नियम में जरा सा चूक करने पर तुरंत कैमरा चालान जेनरेट कर गाड़ी मालिक के पते पर भेज रहा है. जिससे लोग नियम का पालन करें और जब सड़क पर कोई ना हो फिर भी पूरा नियम पालन करना अनिवार्य समझे की उन्हे कैमरा देख रहा है. जरा भी नियम तोड़ा तो भारी भरकम्प चालान की कॉपी पहुंच जाएगी.

अगर देखे तो शहर में अब ट्रैफिक नियम को बेहतर करने की दिशा में पुलिस ने कई तरकीब लगाई है. जिससे शहर में हर कोई रूल फॉलो कर सके. AI बेस्ड कैमरे के साथ जगह जगह हाई स्पीडमीटर है. जिससे स्पीड तोड़ने पर भी तुरंत कार्रवाई हो जाएगी.                        

Tags:dHONITraffic RuleRanchiRamchi men dhoni ka chalanDDhoni newsRanchi Newsdhoni carDhoni chalan news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.