✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जयराम महतो की पार्टी JKLM के प्रत्याशी ने थामा JMM का दामन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने पार्टी में किया स्वागत 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:01:26 PM

गढ़वा(GARHWA): गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से जयराम महतो की पार्टी जेकेएलएम से टिकट लेकर गढ़वा विधानसभा से चुनाव मैदान में कूदे विधायक प्रत्यासी रमकंडा निवासी सोनू यादव अब झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया.  झामुमो प्रत्यासी मिथलेश कुमार ठाकुर ने माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया. उल्लेखनीय है कि गढ़वा जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव के पुत्र सोनू, चुनाव से पूर्व राजद से जुड़े रहे. लेकिन गढ़वा में चुनाव लड़ने की जिद के कारण उन्होंने जेकेएलएम से टिकट लेकर प्रत्यासी के रूप में चुनाव मैदान में कूद गये. लेकिन मतदान से एक सप्ताह पहले झामुमो में शामिल हो गये. इसके अलावे राष्ट्रीय समानता दल के पूर्व लोकसभा प्रत्यासी ब्रजेश तुरी भी शामिल हुए. गढ़वा विधायक सह मंत्री व झामुमो के प्रत्याशी मिथलेश कुमार ठाकुर के नीति सिद्धान्त से प्रभावित होकर उन्होंने झामुमो का दामन थामा. बताया गया कि गढ़वा का विकास की चर्चा पूरे झारखण्ड में है. विकास पुरुष के साथ मिलकर गढ़वा को और आगे बढ़ाया जायेगा. कहा कि जितना विकास इन पांच वर्षों में हुआ है. वह किसी से संभव नही है. 

विदित हो कि विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले तक झारखंड मुक्ति मोर्चा में रहे जिला परिसद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने झामुमो से दूरी बना ली थी. वहीं सपा प्रत्यासी गिरिनाथ सिंह की परिवर्तन यात्रा में भाग लेकर वोट का ध्रुवीकरण करना शुरू किया. ऐसे में झामुमो ने उनसे स्पष्टीकरण भी पूछा. वहीं अभी तक वे सपा प्रत्याशी के साथ चुनाव प्रचार अभियान में लगे हैं. लेकिन इसी बीच उनके बेटे का झामुमो ज्वाइन करने से गढ़वा की राजनीति गरमा गई है. 

रिपोर्ट: धर्मेन्द्र कुमार

Tags:Jharkhand newsJharkhand assembly electionGarhwa newsMinister Mithilesh ThakurJmmJklmजयराम महतो पार्टीAssembly election 2024

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.