✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में फिर शुरू हुआ सड़कें साफ़ करने का अभियान, लेकिन वही सवाल -लोगों को कब तक मिलेगी राहत 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:03:36 PM

धनबाद(DHANBAD) : धनबाद की सड़कें रात में चौड़ी  और दिन में सकरी क्यों हो जाती है, इसका उत्तर ढूंढना बहुत कठिन नहीं है.  सड़कों और पाथवे को अधिक्रमित कर लिया जाता है.  नतीजा होता कि  30 फीट की सड़कें 15 फीट या उससे भी कम की रह जाती है.  इसी के खिलाफ मंगलवार को धनबाद नगर निगम की नींद टूटी.  सोए से जगे  नगर निगम रणधीर वर्मा चौक से लेकर पुलिस लाइन तक मंगलवार को प्रथम चरण में सड़कों से अतिक्रमण हटाया.  निगम का उद्देश्य यही है कि सड़कें चौड़ी हो जाए और लोगों को आने- जाने में कोई परेशानी नहीं हो.  

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी उठा था मुद्दा 

अभी हाल ही में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अतिक्रमण का मुद्दा जोर-शोर से उठा था. अतिक्रमण होने से आने वाली परेशानियों की भी चर्चा की गई.  अतिक्रमण हटाने में लगे नगर निगम के अधिकारी ने कहा कि अभी हाल ही में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अतिक्रमण का मुद्दा उठा था.  रोज-रोज लोग सड़कें अतिक्रमण कर चलने लायक नहीं रहने दे रहे है.   आम नागरिकों को भरी परेशानी हो रही है.  उन्होंने दुकानदारों से भी अपील की कि सड़क और पाथवे  को अतिक्रमण ना करे.  उन्होंने यह भी कहा कि आज प्रथम चरण में अतिक्रमण हटाया जा रहा है.  इसके बाद दूसरे फेज में सरायढेला से लेकर बिग बाजार तक सडको को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा. 

पैदल चलना भी मुश्किल 

आपको बता दें कि शहर में ट्रैफिक की समस्या इतनी बड़ी हो गई है कि लोगों को चलना मुश्किल हो गया है.  एक तो सड़कें अतिक्रमित  कर ली जाती है ,ऊपर से सड़क के किनारे वाहन  लगा दिए जाते है.  नतीजा होता है कि आम लोग पैदल सुरक्षित नहीं चल सकते.  सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा था कि पार्क मार्केट में जो कचरा निस्तारण प्लांट लगाया गया है, उसे कहीं अन्यंत्र  बैठाया जाए और वहां एक मल्टी स्टोरीड  पार्किंग की व्यवस्था की जाए.  यह  व्यवस्था होगी अथवा नहीं, यह तो कहना कठिन है लेकिन यह बात बिल्कुल सच है कि धनबाद शहर की सड़कों पर चलना जान जोखिम में डालने से तनिक भी कम नहीं है.  देखना होगा कि आगे -आगे होता क्या है.

रिपोर्ट: शांभवी, धनबाद

Tags:cleanliness champaign in dhanbaddhanbad top newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.