✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: CABT कंपनी के कर्मचारियों ने बकाया वेतन की मांग को लेकर काटा बवाल, जानिए पूरा मामला

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:52:37 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : CABT कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी अपने बकाये वेतन को लेकर लगातार मांग कर रहे हैं. वहीं अब कर्मचारियों ने अपनी इस मांग को लेकर जमकर हंगामा किया है. यह हंगामा सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वीर मंच अखाड़ा के समीप की जा रही है.

पहले वेतन देने की मांग

इस मामले के बारे में बता दें कि CABT कंपनी अपना कार्यालय बंद कर समानों को दूसरे जगह पर भेज रही है. कंपनी के मैनेजर ने जानकारी देते हुए कहा कि CABT कंपनी अपनी कार्यालय बंद कर किसी दूसरे कंपनी को हैडओवर कर दिया है , जिससे कार्यालय के समानों को दूसरे जगह भेजा जा रहा है. कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों का बकाया वेतन 3 से 4 दिनों में मिल जायेगा. लेकिन कर्मचारियों का कहना था कि जब कंपनी बंद हो गयी है और कार्यालय भी बंद किया जा रहा है तो ऐसे में पैसे कब मिलेगा. कर्मचारियों ने पहले वेतन देने की मांग की है , अन्यथा थाना में लिखित शिकायत की जाएगी.

कर्मचारियों में मचा हड़कंप

कर्मचारियों के ‌अनु‌सार 25 कर्मचारी काम करते हैं , एक का वेतन 20 हजार रूपया है. जिससे लाखों रूपया कंपनी पर गबन करने का आरोप लगाया है. सभी का वेतन देखा जाय तो लाखों में चला जायेगा. अगर कम्पनी वेतन नहीं देगी तो लाखों का गबन कर सकती है. जिससे काम करने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मचा है.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा 

 

Tags:CABT companyCABTemployeesJAMSHEDPURJHARKHANDNEWSJHARKHANDLATESTNEWSTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.