धनबाद(DHANBAD):धनबाद जिले के रामकनाली ओपी अंतर्गत बीसीसीएल एरिया 4 के रामकनाली कोलियरी में बीती रात अपराधियों ने धावा बोलकर लगभग 600 फिट केबल लूट लिया है.घटना की सूचना तब हुई जब काफी समय होने पर भी खदान में मौजूद कर्मी खदान कर बाहर नही निकले.खदान का इंचार्ज ने खदान में जाकर उन बंधक बने कर्मियों को बाहर निकाला.
रामकनाली पुलिस की कार्यशैली पर भी कई सवाल
इन बीच एक और चौकाने वाली बात यह है कि रामकनाली ओपी परिसर की दूरी घटनास्थल से कुछ फिट की दूरी पर है,जो अपनेआप में रामकनाली पुलिस की कार्यशैली पर भी कई सवाल खड़े कर रहे है.फिलहाल बीसीसीएल अधिकारियों द्वारा घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी जा रही है.
15 हजार की लोगों पर गहरा सकता है जलसंकट
लगातार हो रही इन घटनाओं से आस पास के करीब 15 हजार की अवादी पर तो जलसंकट का खतरा तो मंडरा रहा है. वहीँ दूसरी तरफ स्थानीय कर्मियों में दहशत का माहौल है.नौबत यहाँ तक आ चुकी है कि यहाँ के कर्मी अब खदान में ड्यूटी करने से भी डर रहे है.घटना के सम्बन्ध में खदान के इंचार्ज बताया कि खदान के मुख्य द्वार को काटकर खदान में दाखिल हुए और खदान में मौजूद सभी कर्मियों के खदान में उपयोग होनेवाले कैप व लैम्प को छीनकर बंधक बना लिया और केबल काटकर ले भागे.इस दौरान खदान के टेलीफोन लाइन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था.
रिपोर्ट-नीरज कुमार