✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की हुई बैठक, सांप्रदायिक दंगे में संपत्ति के नुकसान पर सरकार देगी मुआवजा  

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:02:56 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):- झारखंड सरकार ने कैबिनेट की बैठक में एक बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, राज्य में अब सांपद्रायिक दंगे में संपत्ति के नुकसान पर सरकार मुआवजा देगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव की मंजूरी दी गई . इसके तहत राज्य सरकार अभी उग्रवादी, आतंकवादी और जातीय हमलों में आवासीय-व्यावसायिक परिसरों के नुकसान पहुंचने पर अधिकतम एक लाख रुपये और चल संपत्ति के नुकसान पर 50 हजार रुपये का मुआवजा देती है. इसमें अब सांप्रदायिक दंगों को भी शामिल कर लिया गया है .

28 जुलाई से झारखंड विधानसभा का सत्र

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरु हो रहा है , जो 4 अगस्त तक चलेगा. छह कार्यदिवस वाले मानसून सत्र आहूत करने के प्रस्ताव पर भी सहमति प्रदान कर दी गई है. मानसून सत्र में प्रथम अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा. इसके अलावा कई नियमावली सदन में रखी जाएगी. वहीं नेतरहाट के विकास के लिए पर्यटन विकास प्राधिकार का भी गठन किया गया है.

छात्रों को 1.5 प्रतिशत के ब्याज पर मिलेगा ऋण

झारखंड सरकार ने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की विस्तृत मार्गदर्शिका की भी मंजूरी दे दी गई है . इसके तहत अब छात्राओं को एक और छात्रों को 1.5 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण मुहैया कराया जाएगा . इसके तहत आर्थिक तौर पर कमजोर छात्र को  उच्च शिक्षा के लिए 15 लाख रुपये तक का लोन मिल सकेगा . इसके अलावा एक अन्य प्रस्ताव में जेल में बंद कैदी की मौत पर राज्य सरकार उनके नजदीकी आश्रित को तीन लाख से पांच लाख रुपये तक मुआवजा देगी. मुख्यमंत्री की अगुवाई में हुई इस कैबिनेट की बैठक में कुल 35 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है.

 

Tags:Cabinet meeting chaired by Hemant Sorengovernment will give compensation for loss of propertyहेमंत सरकार की कैबिनिट मीटिंगCabinet meeting Hemant Soren

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.