जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करते हुए अवैध हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई उलीडीह पुलिस द्वारा की गई. गिरफ्तार अपराधी द्वारा बिहार से हथियार खरीद शहर में दहशत फैलाने की तैयारी किया जा रहा था. लेकिन इससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. आरोपी शहर में वर्चस्व कायम करने और कारोबारियों से रंगदारी वसूलने के लिए हथियार खरीदा था. आरोपी विश्वजीत विश्वजीत सिंह उर्फ रॉकी (33) को पुलिस ने जेल भेज दिया है.आरोपी के पास से पुलिस ने देशी पिस्तौल और तीन जिंदा गोली बरामद किया है. बुधवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने पूरे मामले का खुलासा किया. आरोपी के खिलाफ उलीडीह थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपी पर पहले से ही शहर के एमजीएम थाना में 2 केस दर्ज है.
बक्सर से 30 हजार में खरीदा था हथियार
सिटी एसपी ने बताया कि बुधवार देर रात उलीडीह ओपी क्षेत्र के लक्ष्मण नगर छठ घाट के पास एक संदिग्ध युवक के अवैध हथियार के साथ घूमने की सूचना मिली थी. सूचना थी कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. पुलिस ने तुरंत लक्ष्मण नगर छठ घाट इलाके की घेराबंदी की और एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्तौल और तीन जिंदा गोलियां बरामद की गईं. पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने खुलासा किया कि वह हथियार बिहार के बक्सर से 30 हजार रुपये में खरीदकर लाया था. आरोपी इस हथियार का इस्तेमाल इलाके में अपना दबदबा बनाने, व्यवसायियों को धमकाकर रंगदारी मांगने और लोगों के बीच भय पैदा करने के लिए करना चाहता था. लेकिन समय रहते पुलिस की कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई.
आपराधिक गतिविधियों में रहा है सक्रिय
गिरफ्तार विश्वजीत सिंह उर्फ रॉकी पहले भी अपराधी गतिविधियों में सक्रिय रहा है. उसके खिलाफ पूर्व से ही आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज है. जिससे उसके आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय होने की पुष्टि होती है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के साथ इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं.