☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बक्सर:खंडहर नुमा मकान से लापता युवक का शव मिलने से मची सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

बक्सर:खंडहर नुमा मकान से लापता युवक का शव मिलने से मची सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

 बक्सर(BUXER):बिहार के बक्सर नगर थाना क्षेत्र में उस समय अफरा तफरी मच गई जब  जमुना चौक के समीप एक खंडहर नुमा मकान से एक युवक का शव बरामद किया गया है.शव मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब सड़क से गुजर रहे लोगों को दुर्गन्ध आई. लोगों ने अंदर जाकर देखा तो शव पड़ा हुआ पाया गया.शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की मृत्यु दो दिन पूर्व ही हो गई है.

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक युवक बक्सर से बाहर रहता था

इस घटना के बाद मृतक के परिजन जहां हत्या का आरोप लगा रहे हैं. वहीं, कुछ लोग यह भी मान रहे हैं कि नशे की लत की वजह से युवक की जान चली गई है. फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरु कर चुकी है. पुलिस ने युवक की पहचान अंबेडकर चौक के समीप के निवासी स्वर्गीय घनश्याम प्रसाद के पुत्र अखिलेश कुमार के रूप में की है. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक युवक बक्सर से बाहर रहता था. हाल ही में वह लौटा था. इसी बीच दो दिनों से वह गायब था. तब तक उसका शव बरामद होने की बात सामने आई. 

पढ़ें लोगों ने क्या कहा

  हालांकि दबी जुबान से कुछ लोग यह भी बता रहे हैं कि युवक नशे का आदि था और जिस जगह पर उसकी मृत्यु हुई है. वहां नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है. ऐसे में हो सकता है कि अत्यधिक नशा करने की वजह से उसकी मौत हो गई हो. 

रिपोर्ट-धीरज कुमार 

Published at:29 Jun 2024 03:48 PM (IST)
Tags:crime news buxercrime in buxercrime in biharcrime news biharmurder news biharmurder in buxerbiharbihar newsbihar news todaybuxerbuxer newsbuxer news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.