☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

व्यवसायी गोपाल प्रसाद श्रीवास्तव की मौत, अपराधी अभी भी गिरफ्त से बाहर, दो दिन पहले मारी गयी थी गोली 

व्यवसायी गोपाल प्रसाद श्रीवास्तव की मौत, अपराधी अभी भी गिरफ्त से बाहर, दो दिन पहले मारी गयी थी गोली 

रांची(RANCHI): - दो दिनों पूर्व रांची शहर के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने जिस व्यक्ति को गोली मारी थी, उनकी मौत हो गई है.रिम्स में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई व्यवसायी गोपाल प्रसाद श्रीवास्तव को अपराधियों ने पेट और सर में गोली मारी थी. उनकी हालत गंभीर थी.

जानिए घटना के विषय में विस्तार से

11 दिसंबर की रात जब गोपाल प्रसाद श्रीवास्तव अपनी टायर और हेलमेट की दुकान को बंद कर घर जा रहे थे तभी अपराधियों ने उन पर गोली चलाई थी.वह अपराधी से भिड़ गए थे जिस कारण से अपराधियों ने उन्हें चाकू भी मारा था.वे दवा दुकान से दवा लेकर घर जा रहे थे.अपराधियों ने उन्हें नजदीक से गोली मारी थी.बताया जा रहा है कि अपराधी बाइक से आए थे.

यह घटना सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के लाह कोठी के पास हुई थी.गुरुवार की देर शाम गोपाल प्रसाद श्रीवास्तव की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी.जिस प्रकार से घटना को अंजाम दिया गया, यह बताता है कि अपराधियों का मनोबल राजधानी रांची में किस प्रकार से बढ़ा हुआ है.पुलिस का खौफ जरा भी नहीं है.

पुलिस अभी तक क्या कर पाई है, जानिए

रांची पुलिस के हाथ इस मामले में अभी तक खाली है.घटना के बाद डीएसपी के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल का दौरा किया था और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की थी.लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई स्थानों पर छापेमारी की गई है लेकिन अपराधी नहीं पकड़े गए हैं. इस घटना से व्यवसाईयों में बड़ा रोष है.

Published at:14 Dec 2023 11:01 PM (IST)
Tags:Jharkhand newsRanchi newsBusinessman Gopal Prasad SrivastavaCrime newsRanchi policeGopal Prasad Srivastava murder
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.