✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में अपराधियों की समानांतर व्यवस्था के खिलाफ आज से कारोबारी बंदी 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:51:08 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद में लगातार फायरिंग,धमकी के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी, मंगलवार की देर रात को पुलिस के साथ  एनकाउंटर के बीच बुधवार से धनबाद में कारोबारी बंदी शुरू हो गई है. इस बार कारोबारी आर पार के मूड में है.

जब तक सुरक्षा की गारंटी नहीं मिलेगी तब तक बाजार बंद 

मंगलवार की रात को सिंदरी, झरिया सहित धनबाद में व्यवसाईयों ने जुलूस निकालकर कारोबारी भाइयों से अपने प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की. इसके पहले भी धनबाद के व्यवसायियों ने बंदी की घोषणा की थी लेकिन धनबाद के एस एसपी संजीव कुमार के आश्वासन के बाद आंदोलन को टाल दिया था. लेकिन इस बीच दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक बीता लेकिन उसके बाद बैंक मोड में कारोबारी दीपक अग्रवाल को गोली मार दी गई. गोली मारने के बाद पर्चा भी जारी किया गया. इस घटना ने व्यवसाईयों को दहशत में डाल दिया और उसके बाद धनबाद जिले के सभी चैंबरों की संयुक्त बैठक की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि सुरक्षा की गारंटी मिलने तक बाजार बंद रखा जाए. कारोबारियों का हाल तो यह हो गया है कि घर से दुकान जाने और दुकान से घर आने में अब उन्हें डर लगने लगा है. कब कहां फायरिंग हो जाए, यह कहना मुश्किल है.

घटना के बाद से एक्शन मोड में धनबाद पुलिस 

शनिवार को बैंक मोड़ के कार सेंटर में जो फायरिंग की गई ,वह इलाका बैंक मोड़ थाने से मुश्किल से 200 गज की दूरी पर है .उसके बाद भी अपराधी आए और दुकान मालिक को गोली मार चले गए. हालांकि इसके बाद पुलिस एक्शन मोड में है. बंगाल के बॉर्डर से कई लोगों को उठाया गया है .एटीएस भी लगी हुई है. पुलिस प्रिंस खान गैंग के कुछ लड़ कों को गिरफ्तार करती है तो फिर वह नया गैंग खड़ा कर लेता है. रंगदारी के लिए लगातार धमकी भरे कॉल विदेशी नंबर से कारोबारियों को भेजता है.वैसे आज से शुरू आंदोलन में कई संगठनों का समर्थन मिल रहा है. आईएमए में भी आंदोलन के साथ है. 

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

 

Tags:jharkhanddhanbad newsdhanbad crime newscrime in dhanbaddhanbad karobariधनबाद में कारोबारी बंदीdhanbad police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.