✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामगढ़ में बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक महिला की मौत, 24 लोग घायल

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:25:50 PM

रामगढ़(RAMGARH): रामगढ़ जिले में गोला मुरी मार्ग में यात्रियों से भरी एक बस भीषण हादसे का शिकार हो गई है. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है. साथ ही बस में सवार 24 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घायलों में 5 की हालत गंभीर है. घटना गोला मुरी मार्ग के बरलंगा थाना क्षेत्र के हारुबेरा रम्हारु गांव के समीप घटित हुई है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही बरलंगा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया.

घटना के बारे में बरलंगा थाना प्रभारी अनंत कुमार सिंह ने बताया कि 40 यात्रियों से भरी एक बस धार्मिक स्थल रजरप्पा के लुगुबुरू से पूर्वी सिंहभूम लौट रही थी. इस दौरान बस हारुबेरा रम्हारु गांव में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि बस पलटी हुई है और यात्री बस में फंसे हुए हैं.

थाना प्रभारी ने बताया कि किसी तरह से सभी को बाहर निकाला गया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए गंभीर रूप से घायलों को सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया. इस हादसे में 24 लोग घायल हो गए हैं. वहीं, एक महिला कि मौत मौके पर ही हो गई है. जिसकी पहचान लेवाडीह निवासी सोनाली टुडू के रूप में हुई है.

Tags:रामगढ़बस हादसादुर्घटनासड़क दुर्घटनारामगढ़ न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूजरांचीरांची न्यूजRamgarhbus accidentaccidentroad accidentRamgarh NewsJharkhandJharkhand NewsRanchiRanchi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.