✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची : बगदा जंगल में महिला समेत दो बच्चों का मिला शव, हत्या कर शव को जलाने की कोशिश

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 10:41:31 AM

रांची(RANCHI):  रांची के ठाकुर गांव के बगदा घाटी से ट्रिपल मर्डर केस की घटना सामने आई है. दरअसल रांची पुलिस द्वारा बुधवार की सुबह बगदा जंगल से एक महिला समेत दो बच्चों का जले हुए अवस्था में शव बरामद किया गया है. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है. बता दें कि इस घटना की सूचना मिलते ही इलाके में खलबली मच गई है.

फोन कर पुलिस को दी गई जानकारी

दरअसल ठाकुर गाँव पुलिस को बुधवार की सुबह घाटी के ही किसी व्यक्ती ने फोन कर यह जानकारी दी थी की घाटी में एक महिला समेत दो बच्चों का शव जले हुए अवस्था में पड़ा हुआ है. इस घटना की सूचना मिलते ही ठाकुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची औऱ इस घटना की सूचना रांची पुलिस को दी जिसके बाद रांची से डॉग स्कवायड और फोरेंसिक टीम को घटना स्थल पर भेजा गया. ट्रिपल मर्डर की खबर सुन खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी भी घनटा स्थल पर पहुंच का मामले का जायजा लिया. हालांकि जांच में अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है कि कहीं और हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए बगदा घाटी में लाकर जला दिया गया है.

बुरी तरह से जलने के कारण शव की पहचान करना मुश्किल

खलारी डीएसपी ने बताया कि महिला और दोनों बच्चों के शव इतनी बुरी तरह से जल चुका है कि उनकी पहचान करने में काफी दिक्कतें आ रही है. डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल पर बारिकी से जांच की जा रही है. फॉरेंसिक टीम को घटना स्थल से केरोसिन के अवशेष भी मिले हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला समेत बच्चों को कहीं और हत्या कर घाटी में  केरोसिन डालकर जलाया गया है. साथ ही पुलिस रांची के सभी थानों में एक महिला समते दो बच्चों के मिसिंग कम्प्लेन से संबंधित जानकारी इकट्ठा कर रही है. ताकि मृतकों की पहचान की जा सके. 

Tags:Ranchi crime newsranchi policeburn dead bodyranchi bagda vallyBurnt dead body of a woman including two children

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.