✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

1373 पदों पर बंपर बहाली: झारखंड हाई स्कूलों में माध्यमिक आचार्य की नियुक्ति शुरू, जानें पूरी डिटेल

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 8:58:21 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):
जेएसएससी ने 1373 पदों पर अब माध्यमिक आचार्य हाई स्कूल के लिए नियुक्ति निकली है. राज्य के 510 +2 हाईस्कूल के लिए नियुक्ति होगी, और जेएसएससी ने इसके लिए नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. अभियर्थी 18 जून से आयोग की वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर अनलाइन आवेदन कर सकते है. बताते चले कि पंजीकरण की अंतिम तारीख 17 जुलाई है. आवेदन के साथ ही आपको फीस भुगतान करना होगा, और साथ ही फोटो और हस्ताक्षर भी 21 जुलाई तक अपलोड करन होगा. वहीं अनलाइन आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 23 जुलाई से 25 जुलाई तक खुली रहेगी. हालाँकि इसमें भी आप अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ, मेल आईडी, और मोबाईल नंबर छोड़कर बाकी चीजें सुधार सकते हैं.

इधर माध्यमिक आचार्य के लिए उम्र सीमा भी तय की गई है, जिसमें जनरल और ईडब्ल्यूएस के लिए 40 वर्ष की उम्र सीमा तय की गई है. बीसी 1 और बीसी 2 के लिए 42 वर्ष, जनरल और ओबीसी महिलाओं के लिए 43 वर्ष, एसटी के लिए 45 वर्ष, एससी के लिए भी 45 वर्ष, और दिव्यांगो के लिए अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट मिलेगी. नियुक्ति के लिए संबंधित विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर तथा बीएड उत्तीर्ण होना जरूरी है. साथ ही ओएमआर और कंप्यूटर आधारित परीक्षा लि जाएगी, वहीं परीक्षा सिर्फ एक चरण में होगी.

साथ ही, राजनीतिशास्त्र में 221 पद, समाजशास्त्र में159 पद, मनोविज्ञान में 53 पद, मानवशास्त्र में 21 पद, दर्शनशास्त्र में 19 पद, गृह विज्ञान में 96 पद, भूगर्भशास्त्र, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड कोडिंग में 54 पद, साइबर सेक्युरिटी एंड डेटा साइंस, अप्लाइड इंग्लिश में 56 पद, उर्दू में 92 पद, संताली में 83 पद, बंगला में 25 पद, मुंडारी में 19 पद, हो में 26 पद, कुड़ुख में 24 पद, कुरमाली में 10 पद, नागपुरी में 21 पद, पंचपरगनिया में 10 पद, खोरठा में 18 पद, उड़िया में 04 पद, और विशेष शिक्षक आचार्य में 150 खाली हैं. ऐसे में बेशक नियुक्ति के लिए बम्पर भर्तियाँ निकली है, पर राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं का आलम कौन नहीं जानता. पेपर लीक, सीटों की खरीद और बिक्री के बाद भी अगर कुछ सीटें बच जाए तो बेशक इस परीक्षा के माध्यम से कई लोगों को रोजगार मिल सकता है.

Tags:jsscjpscझारखंड हाई स्कूलों में माध्यमिक आचार्य की नियुक्ति शुरूजेएसएससी ने 1373 पदों पर अब माध्यमिक आचार्य हाई स्कूल के लिए नियुक्ति निकली है.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.