☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमीन विवाद में दबंगों ने महिलाओं से साथ की मारपीट, एमजीएम में चल रहा इलाज 

जमीन विवाद में दबंगों ने महिलाओं से साथ की मारपीट, एमजीएम में चल रहा इलाज 

जमशेदपुर (JMSHEDPUR) : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अन्तर्गत बालीगुमा में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने तीन महिलाओं को मारपीट कर जख्मी कर दिया. घायलों में मोनिका एक्का, जयंती एक्का और निकिता एक्का शामिल है. तीनों घायल महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल एमजीएम अस्पताल में तीनों घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां इमरजेंसी वार्ड में सभी का इलाज चल रहा है. 


जानकारी देते हुए घायल मोनिका एक्का ने बताया कि वह अपनी जमीन पर 50 साल से खेती करती चली आ रही हैं. लेकिन अब उसके जमीन पर दबंग कब्जा करना चाहते हैं. इस मामले में वह कुछ दिनों पहले एमजीएम थाने और एसएसपी ऑफिस जाकर शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन शिकायत मिलने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. इसी बीच आज सुबह दबंग कुछ लोगों के साथ उसके घर पहुंचे और् गाली गलौज करने लगे. जब वह बाहर आकर उन बदमाशों को वहां से जाने के लिए बोली तो दबंगो ने उसके साथ मारपीट करने लगी. फिलहाल तीनों महिला का कहना है कि उनके साथ मारपीट करने वाले सभी दबंगो के ऊपर पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है.

Published at:08 Nov 2023 07:47 PM (IST)
Tags:jharkhand newsjharkhand crime newscrime postjharkhand breaking newsjharkhand latest newsjamshedpur crimejamshedpur newsjamshedpur mgm newsmgm police stationBullies beat up women in land dispute
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.