☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पारिवारिक विवाद में कतरास में चली गोली, किशोरी घायल

पारिवारिक विवाद में कतरास में चली गोली, किशोरी घायल

धनबाद(DHANBAD): कतरास के भगत मोहल्ला में मंगलवार को पारिवारिक विवाद में गोली चल गई. यह गोली परिवार की ही एक किशोरी को लगी है.  सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल किशोरी को अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के अनुसार कतरास के भगत मोहल्ला में पारिवारिक विवाद को लेकर आज दो भाई आपस में भिड़ गए. दोनों और से मारपीट होने लगी. इस दौरान बीच-बचाव को घर की महिलाएं पहुंची. बीच-बचाव के दौरान ही चचेरे भाई ने अपनी चचेरी बहन पर गोली चला दी. गोली लगते ही  वह गिर पड़ी. 

पुलिस ने पहुंचवाया अस्पताल 
 
सूचना पर तत्काल कतरास पुलिस भी पहुंची. पुलिस ने घायल को आनन-फानन में धनबाद के SNMMCH में भर्ती कराया. फिलहाल घायल का इलाज चल रहा है. बरसों से जमीन को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा था. आज विवाद  ज्यादा ही बढ़ गया और स्थिति हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गई.  फिर गोली चला दी गई.  गोली मारने के बाद मरनेवाला  फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है. घायल के पिता का कहना है कि वह लगातार गोली मारने की धमकी दे रहा था और गोली मार ही दिया. लड़की के पिता का कहना है कि उनका भतीजा राहुल कुमार गुप्ता अपराधिक प्रवृत्ति का युवक है.

धनबाद से संतोष की रिपोर्ट  

Published at:13 Jun 2023 07:54 PM (IST)
Tags:dhanbadkatrasfiringwiwadjamin
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.