जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर टाटानगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और विस्तारीकरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया.स्टेशन से सटे कीताडीह और गोलपहाड़ी क्षेत्र में रेलवे भूमि पर बने अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया.इस कार्रवाई के तहत 21 से अधिक दुकानों को ध्वस्त किया गया.
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बताया जा रहा है कि यह कदम स्टेशन के विकास कार्यों को गति देने,यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से उठाया गया है.अभियान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.
रिपोर्ट-रंजीत ओझा
