✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शेयर बाजार में भारी नुकसान से टूटा B.Tech छात्र, फांसी लगाकर दी जान

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 17, 2026, 4:19:40 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित रामनगर रोड नंबर-7 से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. 23 वर्षीय युवक अंकित शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इसके कारण अंकित के परिजनों के अलावा पूरे इलाके में शोक का माहौल है. अंकित शर्मा बीटेक का छात्र था. वह अपनी बहन के साथ कदमा में रहता था. उसकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. उनका रांची में इलाज चल रहा है. अंकित की बहन ने गुरुवार रात उसे खाना खाने के लिए बुलाने है तो उसका कमरे का दरवाजा भीतर से बंद मिला.  गुर काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उसे अनहोनी की आशंका हुई. फिर खिड़की से देखा तो अंकित फंदे से लटक रहा था.
 
पड़ोसियों की मदद से लाया गया अस्पताल
घबराई बहन ने तुरंत पड़ोसियों को बुलाया. दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया और आनन-फानन में टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. अंकित के आत्महत्या करने से उसकी बहन पूरी तरह से टूट चुकी है. उसका रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस इस मामले में यूडी केस दर्ज करेगी। 

शेयर मार्केट में लगाता था पैसा
परिजनों के मुताबिक अंकित पिछले कुछ समय से शेयर मार्केट में निवेश कर रहा था. इसमें उसे 4 से 5 लाख रुपये तक का भारी नुकसान हुआ था. इसी आर्थिक नुकसान के कारण वह मानसिक तनाव में था. आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया. वैसे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

Tags:JamshedpurJamshedpur newsCrime newsJharkhandJharkhand newsB.tech studentKadma policeJamshedpur policeJharkhand policeJamshedpur NewsJamshedpur Updates

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.