✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पुलिस कस्टडी में बर्बरता! अधमरे युवक को दी जान से मारने की धमकी, देखिए Video

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 6, 2026, 12:48:11 PM

रांची(RANCHI):झारखंड के बोकारो जिले की पुलिस हाल के दिनों में चर्चा में है. कई कारनामे की खबर हर दिन सुर्खियों में बनी है. अब चीराचास थाना में अधमरे युवक को बंद रखने के मामले ने तूल पकड़ा जिसके बाद एसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर थानेदार समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है. साथ ही पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है. इस पूरे मामले में हजार में बंद युवक के परिजनों ने सोशल मीडिया में वीडियो बना कर न्याय की गुहार लगाई थी.

दरअसल बताया जा रहा है कि चीराचास थाना क्षेत्र में वीणा रेसीडेंसी के पास दो गुट में मारपीट हुई. इस मारपीट की जानकारी पुलिस को मिली. चीराचास थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो आरिफ़ नामक युवक घायल अवस्था में मिला. जिसके बाद पुलिस उसे थाना लेकर पहुंची. लेकिन उसे ईलाज की जरूरत थी. लेकिन उसे हाजत में बंद कर दिया.युवक की गलत गंभीर बनी है. चोट के कई गहरे जख्म उसके शरीर पर है. इतना सब कुछ होते ही पुलिस अधिकारियों ने उसे हाजत में  बंद कर रखा.

जब परिवार के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो वह थाने पहुंचे. लेकिन पुलिस अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से परहेज कर लिया. इतना ही नहीं परिवार के लोगों को भी डराने धमकाने लगे.लेकिन इस पूरी घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. जिसमें युवक हाजत में बेसुध पड़ा दिखा तो दूसरी तरफ पुलिस कर्मी बिना वर्दी के बैठे है. इस बीच हाफ पैंट में भी एक पुलिस कर्मी दिखाए दिए.

इस पूरे मामले में बोकारो एसपी नाथु सिंह ने SDPO के जिम्मे पूरी जांच को सौपा. जिसमें बताया गया कि पुलिस अधिकारी घायल युवक को अस्पताल ना ले जाकर हाजत में बंद रखा. साथ ही ड्यूटी के समय ड्रेस नहीं दिखा है. वायरल वीडियो के आधार पर SDPO ने जांच रिपोर्ट की जानकारी एसपी को दी. जिसके बाद एसपी ने थानेदार पुष्प राज कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार,सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार मण्डल को तत्काल निलंबित कर दिया.एसपी की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मचा है.                

इससे पहले भी बोकारो में पिंडराजोरा थाना को ही एसपी ने सस्पेंड कर दिया था.  पुलिस अधिकारी और जवान पर एक साथ गाज गिरी थी. इसमें 27 पुलिस कर्मी को निलंबित करते हुए जांच शुरू की गई थी. यह कार्रवाई पुष्पा नामक लड़की की हत्या के मामले में की गई थी. पुलिस पर आरोप लगा की आरोपियों के साथ साठ गाठ कर लड़की की हत्या की गुत्थी को उलझाने की की कोशिश की गई. जिससे केस गलत दिशा में चला जाए.         

                 

Tags:Bokaro NewsBokaro UpdateBokaro Update NewsBokaro PoliceJharkhand NewsRanchiChirachas NewsChira Chas PoliceBokaro

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.