✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हैवानियत! दो नाबालिग के साथ 7 लड़कों ने किया दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:32:04 AM

गुमला(GUMLA): गुमला जिले से मानवता को शर्मसार करने की घटना सामने आई है. जिसको सुनकर किसी जानवर की भी आंखे शर्म से झुक जायेगी. सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 लड़कों ने दो नाबालिग किशोरियों को अगवा कर बारी-बारी से दोनों के साथ बलात्कार किया. जब किसी तरह दोनों घर पहुंची तो परिजनों को सारी बात बताई. जब परिजनों ने गांव के सामने आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही तो बैठक कर किशोरी के परिजनों के साथ मारपीट भी की गई.और मामले को दबाने की बात कही.

2 नाबालिगों के साथ 7 नाबालिगों ने किया गैंग रेप

आपको बताये कि जब किशोरी की हालत खराब होने लगी. तब पीड़िता के पिता ने मामले को लेकर थाना में मामला दर्ज कराया. गुरुवार की सुबह पुलिस गांव पहुंची. जहां मामले की जांच के दौरान एक आरोपी के पिता ने कुल्हाड़ी से पुलिस पर हमला कर दिया. हालांकि इस हमले में पुलिस वालों को चोट नहीं लगी. वहीं पुलिस दो आरोपी को पकड़कर थाना में पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि सभी आरोपी नाबालिक हैं. हालांकि पुलिस उम्र के सत्यापन को लेकर जांच कर रही है. वही दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. और अन्य आरोपियों का नाम भी बताया है.जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

मामले को दबाने के लिए परिजनों से की गई मारपीट

घटना की मिली जानकारी के मुताबिक 1 मई के दिन गांव में एक शादी समारोह था. जिसमे दोनों किशोरी शामिल होकर नाच-गाना कर रही थी. आरोपी भी वहीं मौजूद थे. उसी क्रम में मौका पाकर 7 आरोपी दोनो को उठाकर सुनसान जगह पर ले गये और घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. आपको बतायें कि पीड़ित एक बच्ची के माता-पिता नहीं है. 15 साल पहले ही उनका निधन हो गया था. वो अपने नानी के घर में रहती है.

 

Tags:Brutality! 7 boys raped two minors2 arrestedsearch continues for others

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.