✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सहेली की शादी में गई नाबालिग की निर्मम हत्या, रेप के बाद गर्दन काटने की आशंका

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:40:21 AM

चतरा (CHATRA) : चतरा में घर से शादी समारोह में शिरकत करने निकली 17 साल की नाबालिक बच्ची की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. छोटकी देवरिया गांव के खेत से संदेहास्पद स्थिति में पुलिस ने बच्ची का शव बरामद किया गया है. बच्ची की गला रेतकर व शरीर के अन्य भागों पर धारदार हथियार से बार-बार कर मौत के घाट उतारी गई है. नाबालिग बच्ची की हत्या की घटना से इलाके में सनसनी, वहीं गांव में शादी का जश्न पूरी तरह से मातम में बदल गया है. वही घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अविनाश कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी धनंजय राम व थाना प्रभारी मनोहर करमाली दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं.

नाबालिक के साथ रेप की आशंका  

नाबालिग की रेप के बाद गला रेत कर हत्या की आशंका जताई जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जहां मौके पर मेडिकल व डॉग स्क्वायड की संयुक्त टीम को बुलाकर शव की पड़ताल की जा रही है. वहीं पुलिस घटना के हर संभावित पहलू की विजेता से पड़ताल में जुटी है. हालांकि पुलिस के कोई भी वरीय अधिकारी इस मामले में तत्काल कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं. अधिकारियों ने चंद घंटों में हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए हत्यारों को गिरफ्तार करने का दावा किया है. सूत्रों के अनुसार पुलिस इस ब्लाईंड मर्डर केश की गुत्थी सुलझाने को ले कई संदिग्धों से गहन पूछताछ कर रही है.

शादी समारोह से घर नहीं लौटी नाबालिक

छोटकी देवरिया गांव में मृतिका की सहेली समेत तीन अन्य घरों में शादी समारोह था. इसी में शामिल होने की बात कहकर वह अपने घर से निकली थी. लेकिन जब सुबह तक वह घर वापस नहीं लौटी तब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की.  खोजबीन के दौरान ही परिजनों को उसका शव खेत में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला. जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. रितिका के पिता ने गांव के ही लोगों पर पूर्व में बच्ची को उठा लेने की धमकी देने का आरोप लगाया है. परिजनों के बयान और मृतिका के मोबाइल की जांच के आधार पर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है. मृतिका के पिता के अनुसार बच्ची हजारीबाग में रहकर दसवीं कक्षा की पढ़ाई करती थी. वह होली की छुट्टी मनाने वह घर आई थी.

रिपोर्ट:संतोष कुमार, चतरा 

 

 

Tags:Brutal murder of minorfriend's weddingrapeCHATRABIHARCRIMEMURDERCASEBIHARLATESTUPDATEBIHARUPDATEBIHARNEWSBIHARLATESTLATESTNEWSTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.