✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद : पूर्वी टुंडी में पति-पत्नी की निर्मम हत्या, घर के बरामदे में मिला शव, तीन गिरफ्तार

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:15:33 PM

धनबाद(DHANBAD) : धनबाद के पूर्वी टुंडी में पति -पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई है. हत्या क्यों की गई, कब की गई है, इसको लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. फुलपहाड़ी गांव के ओझा गुणी सुकोल  मरांडी और उसकी पत्नी दखन मरांडी की लाश उनके घर के बरामदे में सोमवार की सुबह पाई गई है. सुबह पुत्र सुकलाल मरांडी ने जब शव को देखा तो चिल्लाने लगा. उसके बाद आस-पड़ोस के लोग जुट गए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस के अनुसार शव  को देखने से हत्या किए जाने की आशंका है. मृतक के पुत्र ने गांव के ही अमीन मरांडी पर हत्या की आशंका व्यक्त की है. अमीन मरांडी के साथ इस परिवार का पिछले दिनों कई बार विवाद हुआ था. 
 
घटना के एक  दिन पूर्व भी हुआ था विवाद 
 
घटना के एक दिन पूर्व भी मृतक का बैल अमीन के हाते  में घूस गया था, जिसको लेकर भी विवाद हुआ था. इसके बाद सुबह दोनों की लाश मिली है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है. जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनमें अमीन मरांडी, उसकी पत्नी और छोटे पुत्र अनिल मरांडी शामिल है.  पुलिस उनसे हत्या का राज उगलवाने की कोशिश कर रही है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस पर भी हत्याकांड के खुलासे का भारी दबाव है.

रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:Brutal murder of husband and wife in East Tundidhanbad crimedhanbad policejharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.