✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में 3.50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, दंपति समेत 5 गिरफ्तार

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 10, 2026, 6:02:54 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): ब्राउन शुगर की तस्करी के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस में बड़ी कार्रवाई की है. 3.50 लाख के ब्राउन शुगर के साथ दंपति समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से कुल 175 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है. बरामद ब्राउन शुगर के वजन 26.84 ग्राम है और पुलिस ने इसकी कीमत 3.50 लाख रुपए आंकी है. रविवार को एसएसपी पीयूष पांडे ने पूरे मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि शहर के तीन थाना क्षेत्र से कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बर्मामाइंस से संतोष सिंह और उसकी दूसरी पत्नी आयशा खातून पकड़े गए है. इनके पास से 124 पुड़िया ब्राउन मिला है. जबकि गोविंदपुर थाना क्षेत्र से गौरव कुमार उर्फ अमर और अमित कुमार को पकड़ा गया है. इनके पास से 39 पुड़िया ब्राउन बरामद किया गया है. वहीं, मानगो से पकड़े गए मुख्य सप्लायर संजय गोस्वामी के पास से 12 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. एसएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों का अपराधिक इतिहास रहा है.

अंतरजिला ड्रग सिंडिकेट का खुलासा
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार पांचों आरोपी एक बड़े अंतरजिला ड्रग सिंडिकेट से जुड़े हैं. सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली क्षेत्र से 16.50 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद हुई थी. गिरफ्तार आरोपियों  के तार भी इसी नेटवर्क से जुड़े मिले हैं. इसमें और भी कई आरोपी शामिल है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. सभी आरोपी शहर के अलग-अलग जगहों में ब्राउन शुगर नशेड़ियों को बेचते थे. कपाली से ही इनके द्वारा ब्राउन शुगर शहर लाया गया था. पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है.

कपाली में 16.50 लाख का ब्राउन हुआ था बरामद
7 मई को कपाली पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी. बंधुगोड़ा से 16.50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद हुआ था. सिनी निवासी महाराजा अली, कपाली बन्धुगोड़ा निवासी असगर अली और आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी महिला शबनम परवीन को गिरफ्तार किया गया था. आरोपियों के पास से 679 पुड़िया( 82.80 ग्राम) ब्राउन शुगर मिले थे. कपाली बंधुगोड़ा स्थित इम्तियाज खाने के मकान में ब्राउन शुगर कपाली के अलावा जमशेदपुर में ब्राउन सप्लाई किया जा रहा था. इसी मामले की जांच में जमशेदपुर से 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

Tags:JamshedpurJamshedpur newsJamshedpur policeJharkhandJharkhand policeKapali policeSaraikela policeBrown sugarDrugsViral newsBreaking newsTatanagar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.