✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवर ने ही भाभी, भतीजा और भतीजी पर कर दिया जान'लेवा ह'मला- जानिये इस दरिं'दगी की वजह

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:12:59 AM

गिरिडीह (GIRIDIH): आज के जमाने में आपसी संबंध से भी बड़ी कोई चीज़ है, तो वो है संपत्ति. पैसा-जायदाद के कारण लोग रिश्तों को पीछे छोड़ते जा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला गिरिडीह जिले के दासेडीह गांव से सामने आया है. यहां एक देवर पैतृक संपत्ति के बंटवारा को लेकर अपनी भाभी से नाराज था. कई दिनों से दोनों के बीच कहा-सुनी भी हो रही थी. लेकिन बीते रात देवर का गुस्सा उस पर इतना हावी हो गया कि नशे की हालत में उसने धारदार हथियार से अपनी भाभी, भतीजा और भतीजी पर हमला बोल दिया.

यह भी पढ़ें:

मात्र दो इंच जमीन के लिए तलवार से किया ह'मला, जानें क्या है पूरा मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर भाभी और देवर के बीच हल्की कहा सुनी हुई थी. देवर संपति में उसके हक से ज्यादा की मांग कर रहा था. इसके लिए इसकी भाभी राज़ी नहीं थी. फिर क्या था. देवर ने गुस्से में नशा किया और चाकू लिए अपनी भाभी पर हमला करने की मंशा से घर में दाखिल हुआ. शराब के नशे में धुत आरोपी बीरेंद्र एक प्रकार का दरिंदा बन गया. जो सामने आया, उस पर ही हमला करना शुरू कर दिया.उसने बड़े ही बेहरमी से भाभी रिंकू देवी, भतीजा रौशन कुमार और भतीजी खुशी कुमारी पर चाकू से वार किया. इसमें तीनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए.

चीत्कार सुन पड़ोसी दौड़े, आरोपी को दबोचा

जब सब के चीखने-चिल्लाने की आवाज आई तो पड़ोसी जुटे. आरोपी के दबोचा और तीनों को किसी तरह बचाया. स्थानीय लोगों ने ही एम्बुलेंस को कॉल कर तीनों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया. यहां चिकित्सक ने प्रार्थमिक इलाजक के बाद मां और बेटे की हालत गंभीर देखते हुए इन्हें रेफर कर दिया. बता दें कि रिंकू देवी के पति कमर टूटने के कारण पिछले दिनों से बेड रेस्ट में है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

रिपोर्ट:  दिनेश कुमार, गिरिडीह

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.