✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद: टूटे हाथ पैर और गले पर निशान, पेड़ के नीचे अधमरे हालत में मिला मासूम

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:54:58 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : धनबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है. जिसे सुन शायद आपका इंसानियत शब्द से भरोसा उठ जाए. जहां धनबाद रेलवे स्टेशन पर एक तीन साल का बच्चा अधमरे हालत में पाया गया है. बच्चे की इस दर्दनाक हालत को देख हर कोई दंग रह गया है. बच्चे के दोनों पैर और एक हाथ मार कर तोड़ दिए गए हैं. इतना ही नहीं बच्चे के गले पर निशान पाए गए है जिससे ये साफ प्रतीत होता है कि मासूम की जान लेने की भी कोशिश की गई है. बच्चा कुछ भी बोलने की स्तिथि में नहीं है उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल बच्चे को एसएनएमएमसीएच में भर्ती करवाया गया है. रेलवे चाइल्ड लाइन मंथन की टीम भी अस्पताल पहुंच चुकी है और बच्चे की देख रेख की जा रही है.

जानिए पूरा मामला

इस घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार सुबह अखबार बेचने वालों की नजर उस बच्चे पर पड़ी. जहां धनबाद स्टेशन के टिकट काउंटर के पास एक पेड़ के नीचे एक बच्चा पड़ा हुआ दिखा. जब वो बच्चे के करीब गया तो देखा कि उसकी स्तिथि काफी गंभीर थी. जिसके बाद अखबार विक्रेता ने उसे धनबाद स्टेशन के टिकट काउंटर के पास लाकर छोड़ दिया. इसके बाद वाझन मौजूद एक व्यक्ति की नजर उसपर पड़ी. जिसके बाद इसकी जानकारी रेलवे चाइल्ड लाइन मंथन को दी गई. रेलवे चाइल्ड लाइन के द्वारा बच्चे को रेलवे अस्पताल ले जाया गया. जिसके बाद इस बात की जानकारी जीआरपी पुलिस को दी गई. रेलवे अस्पताल से बच्चे को बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया है, जहां बच्चे का इलाज चल रहा है.

 

 

Tags:DHANBAADJHARKHANDUPDATEPEDKENICHEMILABACCHAJHARKHANDNEWSJHARKHANDTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.