✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शादी के मंडप से दूल्हे संग सीधा परीक्षा केन्द्र पहुंची दुल्हन, दी परीक्षा

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:44:46 AM

पलामू (PALAMU) - शिक्षा के प्रति लोगों का जुड़ाव अब दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. लोग शिक्षा के प्रति जागरुक हो गए है. पढ़ाई का महत्व जानते हुए अब लोग शिक्षा को प्रथमिकता दे रहे है. हो भी क्यों न, आखिर कार पढ़ाई के सहारे ही लोग अपने पैरों पर खड़े होकर इंडिपेंडेंट बन रहे है. ऐसा ही एक मामला पलामू जिले के हैदरनगर से सामने आया है.

क्या है मामला

पलामू जिले के हैदरनगर में शिक्षा के प्रति जागरुकता की नजीर पेश करते हुए बुधवार को शादी के मंडप से एक दुल्हन विदा होने के बाद पिया के घर जाने की बजाय सीधे अपने कॉलेज के परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा देने पहुंची. सजी-धजी कार से दुल्हन को दूल्हा लेकर आया. यह देख हर कोई दंग रह गया. दरअसल, हैदरनगर प्रखंड के कबरा खुर्द गांव की दुल्हन काजल की बुधवार को जपला ऐ के सिंह डिग्री कॉलेज में स्नातक के पांचवे सेमेस्टर की परीक्षा थी. मंगलवार की रात गढ़वा जिले के मझिगांव थाना दवनकारा से बरात आई. सुबह विदाई के पहले दुल्हन ने परीक्षा देने की इच्छा जाहिर की, जिसे सुनते ही पति राजेश पासवान ने उसकी इच्छा पूरा की. नई-नवेली दुल्हन को अपने साथ लेकर कार से जपला स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचा दूल्हा. परीक्षा देने के दौरान केंद्र के बाहर दूल्हा इंतजार करता रहा. परीक्षा देने के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को साथ लेकर पुनः कबरा खुर्द गया, जहां विदाई के नियम और रीति-रिवाज संपन्न किए जाने के बाद दूल्हा-दुल्हन को ससुराल के लिए रवाना किया गया.

यह भी पढ़ें:

मांडर उपचुनाव: 433 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

तीन घटें कार में इंतजार करता रहा दूल्हा

काजल के पिता मनोज पासवान अपनी बेटी की शिक्षा के प्रति प्रेम से काफी खुश हैं. वहीं, दूल्हा राजेश पासवान ने बताया कि पति-पत्नी को एक-दूसरे को समझना और महत्व देना चाहिए. इस बात की शुरुआत हमने सात फेरे लेने के तुरंत बाद ही कर दी. पत्नी को परीक्षा देने के लिए केंद्र में बैठाकर करीब तीन घंटे तक खुद कार में बैठकर उसका इंतजार करता रहा. ऐसा करके उन्हें काफी अच्छा लगा. साथ ही इस बात पर मन में काफी हर्ष है कि वैवाहिक जीवन की शुरुआत में ही अपनी पत्नी के फैसले में साथ खड़ा हो सका. उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि अपनी पत्नी को उच्च शिक्षा दिलाने में पूरा सहयोग करेंगे. वहीं दुल्हन घर-गृहस्थी के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए उत्साहित है.

रिपोर्ट: ज़फर हुसैन, हुसैनाबाद/पलामू

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.