✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING:दुमका से केदारनाथ जा रही बस यूपी में दुर्घटनाग्रस्त, एक दर्जन श्रद्धालु घायल

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:07:54 AM

दुमका(DUMKA):झारखंड के दुमका से केदारनाथ चारधाम की यात्रा में श्रद्धालुओं को लेकर हरिद्वार जा रही एक बस रविवार की सुबह उत्तर प्रदेश के चंदौली - वाराणसी जीटी रोड पर मुगलसराय से करीब दस किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर एक कंटेनर से टकरा गई. बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण बस का पूरा केबिन नष्ट हो गया. कन्टेनर के आगे खड़ी एक मैजिक भी सड़क पर पलट गई. जानकारी के अनुसार बता दे कि इस घटना में बस में सवार 48 श्रद्धालुओं में दुमका जिले के 12 श्रद्धालु भी घायल हो गए. हादसा जीटी रोड पर अग्रवाल फ्यूल पंप के समीप सुबह लगभग साढ़े 4 बजे हुआ. बताया जा रहा है कि बस के चालक को झपकी आ गई थी, जिस वजह से बस अनियंत्रित हो गया. वहीं सूचना पाकर मौके पर घटना स्थल पहुंच कर पर चंदौली पुलिस और हाइवे ऑथोरिटी ने एम्बुलेंस बुलाकर सभी घायलों को चंदौली अस्पताल भेज दिया.  जहां 5 को बनारस रेफर करने के बाद अन्य सभी को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई.

जानकारी के लिए बता दे कि बस शुक्रवार को हंसडीहा  से तीर्थयात्रियों को लेकर सुबह करीब दस बजे रवाना हुई थी.जहां रास्ते मे रामगढ़, दुमका, बासुकीनाथ, आसनसोल व धनबाद से भी तीर्थयात्री बस में सवार हुए थे.

रिपोर्टः पंचम झा

Tags:kedarnath newskedarnath bus accidentdumka newsdumka samachartoday dumka newsdumka news todaydumka news liveaaj ki breaking news dumkaलोकल दुमका न्यूज़news18 biharjharkhand newsbihar jharkhand newsjharkhand news todaynews biharaaj ki taaja khabarlatest newshindi news todayjharkhandlatest news todaynews todayRoad accidentdUMKA NEWS2024 KEDARNATHKEDARNATH BUS ACC

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.