✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING:दुमका: बंद घर में लगी भीषण आग,घर का समान जल कर राख

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:38:06 AM

दुमका(DUMKA): नगर थाना क्षेत्र के जरूवाडीह जोरिया रोड नीमगुटू मैदान के समीप एक बंद घर में आग लग गई. आग कैसे लगी यह किसी को पता नहीं, लेकिन घर से आग की लपटे उठता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना घर वाले को दी. सूचना मिलते ही सोनम देवी मौके पर पहुंची और नजारा देखकर दंग रह गई. उसका पूरा घर धूं धूं कर जल रहा था. सोनम देवी के पति नीरज साह रोजगार की तलाश में दुमका से बाहर चले गए हैं, जबकि सनम दूसरे के यहां काम कर अपने बच्चों की परवरिश करती है.

दोपहर वह घर बंद कर काम पर चली गई थी. सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची. उसने बताया कि घर में रखें नकद सहित तमाम सामान जल गया. आग लगने की सूचना नगर थाना और फायर ब्रिगेड को दी गई. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची. रास्ता संकीर्ण होने के कारण दमकल की गाड़ी को स्थल पर पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास किया गया. बताया जा रहा है कि घर में रखे एलपीजी सिलेंडर भी ब्लास्ट हुआ है.

रिपोर्ट:पंचम झा  

Tags:DUMKADUMKA NEWSDUMKA GHAR ME LAGI AAGJARUWADIHUMKA UPDATEDUMKA KA NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.