✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING:दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में मासूम समेत दो की मौत, माता-पिता आंशिक घायल

BY -
Pancham Jha Dumka
Pancham Jha Dumka
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 8, 2026, 7:34:12 PM

दुमका(DUMKA): दुमका–मसलिया मुख्य मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम बच्चा सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्चे के माता पिता आंशिक रूप से घायल हो गए. यह हादसा जामा थाना क्षेत्र के चुटो पहाड़ के पास हुआ, जहां दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार बंटी कुमार यादव अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ बाइक से दलाही स्थित ससुराल से  दुमका स्थित अपने घर दुधानी कुरूवा की ओर आ रहे थे. इसी दौरान चुटो पहाड़ के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को उठाया और मानवता का परिचय देते हुए सभी को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद मासूम बच्चे और दूसरी बाइक के चालक को मृत घोषित कर दिया. मृत चालक की पहचान नहीं हो पाई है.

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में बंटी कुमार यादव और उनकी पत्नी को भी चोटें आई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं दूसरी बाइक पर सवार मृत युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस उसकी पहचान कराने की कोशिश कर रही है.

Tags:dumka newsDumka NewsDumka AccedentJharkhandDumka road accedent newsJhakrhandranchidumka

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.