✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking: झारखंड के नौ IAS अफसरों का तबादला और पदस्थापन, जानिए विस्तार से

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: October 6, 2024,
Updated: 12:48 AM

रांची(RANCHI ):  झारखंड  में एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है. विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ताबड़तोड़ तरीके से तबादला और पदस्थापन हो रहा है. शनिवार को ऐसे ही अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है.

पदस्थापन की प्रतीक्षा वाले अधिकारियों की हुई पोस्टिंग

रांची के उपायुक्त पद से हाल में हटे राहुल कुमार सिन्हा को खान निदेशक बनाया गया है. सिन्हा को JSMDC का प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.  सुमन कैथरीन किस्पोट्टा को कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया है.इसके अतिरिक्त शशि प्रकाश झा को स्थानांतरित करते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है.अंजनी कुमार मिश्रा को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में ही विशेष सचिव बनाया गया है. मृत्युंजय कुमार बरनवाल को जेएसएलपीएस का मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी बनाया गया है. मृत्युंजय बरनवाल को मनरेगा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. शशि रंजन को स्थानांतरित करते हुए उन्हें राज्य परियोजना निदेशक झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद सर्व शिक्षा अभियान के पद पर नियुक्त किया गया है. किरण कुमार पासी को समाज कल्याण विभाग में निदेशक बनाया गया है. आदित्य रंजन को पशुपालन विभाग में निदेशक बनाया गया है. हजारीबाग की उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित को ज्यादा का निदेशक नियुक्त किया गया है.

Tags:Jharkhand newsRanchi newsTransfer of IAS officerIAS officer transferJharkhand breaking newsIAS transfer posting newsJharkhand assembly election

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.