✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING: पश्चिमी सिंहभूम में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रहे तीन लोगों की मौत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:53:58 AM

चाईबासा(CHAIBASA):पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगाव-जैंतगढ़ मुख्य मार्ग से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है.जहां शादी समारोह से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया गया है. सभी मृतक चतरीसाई के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

 पढ़ें हादसे की वजह

पूरा मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगाव-जैंतगढ़ मुख्य सड़क के गाड़ासाई और डोंगाबुरु की है.जहां बोलेरो के असंतुलित होने से बड़ा हादसा हुआ है.आपको बताये कि चतरीसाई निवासी गांगी पिगुंवा की पुत्री की शादी ओड़िशा राज्य क्योंझर थाना झोंपरा में हुई थी.शुक्रवार को चतरीसाई गांव से तीन गाड़ी गई थी. तीनों गाड़ी वापस हो रही थी, जिसमें एक गाड़ी बीच रास्ते में खराब हो गई. खराब गाड़ी में सवार लोग ओड़िशा से बोलेरो बुक करके वापस लौट रहे थे.

शादी समारोह से लौट रही बोलेरो पलटी

थाना प्रभारी धीरज कुमार यादव ने बताया कि हादसे में मृत व्यक्तियों की पहचान चतरीसाई रमेश पिगुंवा (62),गांगी पिगुंवा (72) और सरगरिया के चरण हेम्ब्रम (45) के रूप में हुई है, उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टपार्टम के लिए शनिवार की सुबह सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया गया है.थाना प्रभारी धीरज कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार रात करीब बारह बजे मझगांव-जैंतगढ़ मुख्य सड़क के आसनपाठ पंचायत के गाड़ासाई डोंगाबुराय तीखी सड़क पर बोलेरो असंतुलित होकर पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई.

रिपोर्ट-संतोष वर्मा

Tags:accidentaccident in chaibasaaccident news purvi singhbhumtrending newsjharkhandjharkhand newsjharkhand news todaychaibasachaibasa newschaibasa news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.