रांची(RANCHI): रातू प्रखंड के बाजपुर पंचायत अंतर्गत पंडरा गांव में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. तालाब में नहाने के दौरान दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे दोपहर के समय घर से खेलने के लिए निकले थे. खेलते-खेलते वे गांव के पास एक तालाब तक पहुंच गए और नहाने के लिए पानी में उतर गए, लेकिन तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और देखते ही देखते गहरे पानी में चले गए.
जब तक आसपास मौजूद लोग स्थिति को समझ पाते, तब तक दोनों बच्चे पानी में डूब चुके थे. बच्चों को डूबता देख ग्रामीणों ने तुरंत शोर मचाया और उन्हें बचाने के लिए तालाब में कूद पड़े. काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर किसी की आंखें नम हैं.