✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING:गोलियों की आवाज़ से गूंजा जुगसलाई का ये इलाका,पुरानी रंजिश में कई राउंड फायरिंग

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 4:13:09 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):जमशेदपुर का जुगसलाई क्षेत्र आज एक बार फिर गोलियों की आवाज़ से गूंज उठा जहां जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में 4 से 5 राउंड करीब फायरिंग की गई. जिससे पूरा इलाका दहल उठा.बताया जा रहा है कि आपसी दुश्मनी की वजह से यह फायरिंग हुई है.मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार के करीब 11:30 बजे रात को बाइक सवार दो अपराधियों ने पुरानी रंजीश की वजह से शब्बू टाल के मालिक के पुत्र समीर, सैफ और अल्तमश पर 4 से 5 राउंड फायरिंग की. बताया जा रहा है कि इस घटना को राज नामक युवक और उसके साथियों ने अंजाम दिया.

पुराने विवाद में दिया गया घटना को अंजाम

बताया जा रहा है कि पीड़ित पक्ष का पुराना विवाद चल रहा है जिसकी वजह से अंधेरा का फायदा उठा कर अपराधी वहां से भाग निकले.वही गोली की आवाज से इलाके में हडकंप मच गया.आस-पास के लोग घरों में घुस गए तो वहीं पुलिस की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच.घाटस्थल से पुलिस ने एक खाली खोखा बरामद किया है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

वही पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आस-पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने में लगी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज में हमलवारों की पहचान नहीं हो पा रही है,लेकिन उनके गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी लगातार जारी है फ़िलहाल किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है.

Tags:Crime news jamshedpurCrimeFiring in JamshedpurJugsalaiTrending newsViral newsJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpur news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.