✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking:  निलंबित आईएएस पूजा सिंघल ने कोर्ट में किया सरेंडर

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:22:52 AM

रांची (RANCHI) : निलंबित आईएएस पूजा सिंघल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मेडिकल ग्राउंड पर सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका को स्वीकार किया था. जिसके बाद पूजा सिंघल जेल से बाहर निकली थी. जमानत अवधि पूरी होने के बाद पूजा सिंघल ने फिर से खुद को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.

मई में हुई थी गिरफ्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पूजा सिंघल को 11 मई 2022 को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद से पूजा सिंघल लगातार जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाती रही, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी हर याचिका को ठुकरा दिया था. जिसके बाद 3 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने आईएएस पूजा सिंघल को जमानत दी थी.

25 ठिकानों पर हुई थी ईडी की छापेमारी

गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 6 मई को देश भर में IAS पूजा सिंघल के 25 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था. छापेमारी में 19.31 करोड़ रुपये और 300 करोड़ के दस्तावेज जब्त किये गये थे. जिसके बाद लगातार दो दिन तक ईडी ऑफिस में पूजा सिंघल से पूछताछ की गई थी. जिसके बाद भी ईडी IAS पूजा के करीबी के ठिकाने पर कोलकाता में ईडी ने छापेमारी की थी.

पूजा सिंघल हुई थी निलंबित

IAS पूजा सिंघल के घर और अलग-अलग ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई की सूचना मिलते ही सरकार ने राज्य सरकार झारखंड में सेवा दे रही आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी. 11 मई को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई. ईमेल के माध्यम से यह सूचना राज्य सरकार को मिली. जिसके बाद कार्मिक विभाग संचिका तैयार करने का प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी. बता दें कि पूजा सिंघल भारतीय प्रशासनिक सेवा 2000 बैच के झारखंड कैडर की अधिकारी हैं.

 

Tags:Suspended IAS Pooja Singhal surrendersSuspended IAS Pooja Singhal surrenders in courtias pooja singhalpooja singhal iasjharkhand ias pooja singhalias pooja singhal newspooja singhal ias jharkhandias officer pooja singhalpooja singhalpooja singhal newspooja singhal ed raided raid on pooja singhaled on pooja singhalias pooja singhal suman kumarias puja singhaled raid on ias pooja singhaled raid on pooja singhal residencepuja singhalias pooja singhal arrestedpuja singhal ias raidpooja singhal arrest

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.