✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING: रांची के होटवार जेल में औचक छापेमारी, ली गई सघन तलाशी

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:45:11 PM

रांची (RANCHI) : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (होटवार) में शुक्रवार सुबह पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने छापेमारी की. जेल के अंदर तीन घंटे तक गहन तलाशी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान कुख्यात कैदियों के वार्ड समेत सभी वार्डों की तलाशी ली गई. प्रशासन और पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर जेल के पुरुष और महिला वार्डों, कोठरियों और जेल अस्पताल की गहन तलाशी ली. लगभग तीन घंटे तक चली छापेमारी के दौरान पुलिस को जेल के अंदर कोई आपत्तिजनक वस्तु या सामग्री नहीं मिली.

बता दें कि उपायुक्त मंजू नाथ भजंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा और सदर एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता के नेतृत्व में छापेमारी की गई. छापेमारी दल में सदर पुलिस उपाधीक्षक, रांची के कार्यपालक दंडाधिकारी, सदर थाना प्रभारी, खेलगांव एसडीओ के साथ 12 सब-इंस्पेक्टर और भारी संख्या में पुलिस बल शामिल था.

Tags:ranchi newshotwar jailSurprise raid at Ranchi's Hotwar Jailthorough search conductedranchi DCranchi SPranchi policeDSP

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.