✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हजारीबाग बॉयज हॉस्टल में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 24, 2026, 10:35:22 AM

हजारीबाग (HAZARIBAGH): जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र में स्थित कुमार बॉयज हॉस्टल में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मृतक छात्र की पहचान पंकज कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गिरिडीह जिले का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि पंकज हजारीबाग में स्नातक प्रथम सेमेस्टर का छात्र था और कोर्रा चौक स्थित मुसन साव गली के कुमार बॉयज हॉस्टल के दूसरे तल पर रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा था.

घटना के समय छात्र अपने कमरे में अकेला था और दरवाजा अंदर से बंद पाया गया. जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं दिखी तो हॉस्टल में रहने वाले दूसरे छात्रों को शक हुआ. और सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कोर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने इसके बाद मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी और उन्हें हजारीबाग बुलाया गया.

परिजनों के पहुंचने के बाद ही कमरे का दरवाजा खोला जाएगा और शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जाएगा. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है.

पंकज को उसके साथी छात्र एक शांत और मेहनती युवक के रूप में जानते थे. पढ़ाई में अच्छा होने के साथ-साथ वह तकनीकी क्षेत्र में भी गहरी रुचि रखता था. बताया जा रहा है कि उसने ‘वन नियर’ नाम का एक डिजिटल ऐप भी विकसित किया था, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आने वाले छात्रों की मदद करना था. इस ऐप के जरिए नए छात्रों को हॉस्टल, किराए के कमरे और कॉलेज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से मिल सकती थी. पुलिस अब उसके मोबाइल फोन, कमरे और अन्य डिजिटल डिवाइस की भी जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके. मामला अभी जांच के अधीन है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है.

 

Tags:HazaribaghHazaribagh hostel student deathsuspicious student death HazaribaghKorra hostel incidentboy found hanging hostelPankaj Kumar Singh death casecollege student suicide newshostel room deathsuspicious deathstudent found dead in hostel room

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.