✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking :धनबाद के भौरा में जीएम कार्यालय के सामने चली गोली ,पुलिस ने संभाला मोर्चा तो भागे नकाबपोश !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 13, 2026, 4:11:17 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के भौरा  में सोमवार को फायरिंग की गई है. यह  फायरिंग  जीएम कार्यालय के मुख्य गेट पर की गई है. किसी के घायल  होने की कोई खबर नहीं है.  फायरिंग के बाद दहशत  का माहौल बन गया है. 

 जानकारी के अनुसार फायरिंग करने वाले नकाबपोश थे और उन लोगों ने चार राउंड फायरिंग की है. लाठी -डंडे भी चलाये है.  घटना के बाद इलाके में सनसनी है.  जानकारी के अनुसार एटक  के सचिव अपने समर्थकों के साथ ग्रामीण की समस्याओं को लेकर  जीएम कार्यालय गए थे.  बातचीत के बाद जैसे ही वह बाहर निकले, तभी नकाबपोश अपराधियों ने हमला बोल दिया। 

हमलावरों  ने मौके पर खड़ी एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है.  घटना की सूचना मिलने के बाद  पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।  पुलिस के पहुंचते ही हमलावर  फरार हो गए.  पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.  हमलावर कौन थे, इसकी पहचान की जा रही है.

Tags:DhanbadJharkhandKoyalanchalBhowraFiringDhnabadDhanbad breaking

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.