✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking: धनबाद के गोविंदपुर में फिर वाहनों में हुई सीरियल टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:07:22 AM

धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के गोविंदपुर में जीटी रोड पर रविवार को फिर वाहनों की सीरियल टक्कर हुई. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए है.  घायलों का इलाज धनबाद के अस्पताल में चल रहा है. घायल टैंकर चालक अमन ने बताया कि उसके टैंकर के आगे एक कंटेनर चल रहा था. कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक मारा. जब वह अपनी गाड़ी का ब्रेक लगाया, तो ब्रेक अचानक फेल हो गया और फिर टैंकर कंटेनर से टकरा गया. उसके  टैंकर के पीछे एक 407 और एक टाटा मैजिक भी आपस में टकरा गए. घायल चालक अमन का इस दुर्घटना में दोनों पैर टूट गया है. अमन अपना टैंकर लेकर मध्य प्रदेश से कोलकाता जा रहा था.

गोविंदपुर पुलिस ने सभी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है. तीन वाहनों  को पुलिस यार्ड में रखा गया है, जबकि टैंकर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की वजह से सड़क पर ही खड़ा है. इसके कुछ दिन पहले भी गोविंदपुर में वाहनों में सीरियल टक्कर हुई थी.  कम से कम पांच वाहन आपस में टकरा गए थे. गनीमत रही थी कि उस दुर्घटना में  कोई हताहत नहीं हुआ था. गोविंदपुर जीटी रोड दुर्घटना के लिए ब्लैक स्पॉट बन गया है. लगातार दुर्घटनाएं हो रही है. 

Tags:DhanbadGowindpurAccidentChotilHospital

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.