✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING : धनबाद की टुंडी के पुराने सीआरपीएफ कैंप में गोली लगने से SAP के हालदार की मौत 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:08:56 PM

धनबाद(DHANBAD) : धनबाद जिले के टुंडी सीआरपीएफ के पुराने  कैंप में सोमवार की सुबह गोली लगने से SAP के एक  हवलदार की मौत हो गई है. यह घटना सुबह 8 बजे के आसपास की बताई गई है. मृतक पलामू का रहने वाला था और उसका नाम नंदकिशोर सिंह बताया जाता है. यह कैंप टुंडी थाना के बगल में ही स्थित है. गोली कैसे लगी, इसकी जांच चल रही है.  

इस बीच यह कहा जा रहा है कि हथियार साफ करने के दौरान गोली चली है. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई. घायल हवलदार को आनन-फानन में धनबाद के SNMMCH ले जाया जा रहा था, कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. SNMMCH में धनबाद के सिटी एसपी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी पहुंचे. गोली कैसे लगी है, इसकी जांच चल रही है. अभी हाल ही में धनबाद के बलियापुर में भी गोली से ही एक जवान की मौत हो गई थी. 

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadTundiJawanGoliMaut

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.