✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING: देवघर के HDFC बैंक में डकैती, कर्मचारियों को बंधक बना हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 5:07:16 AM

देवघर (DEOGHRA) : बड़ी खबर देवघर से सामने आ रही है. मधुपुर थाना क्षेत्र स्थित एचडीएफसी बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती हुई है. घटना के लेकर बताया जा रहा कि करीब छह हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. डकैती करने वाले अपराधियों में से एक ने हेलमेट और एक ने बुरका पहन रखा था बैंक में घुसते ही अपराधियों ने कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद उन्होंने बंदूक की नोक पर करीब 3 बैग नकदी लेकर फरार हो गए. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. बैंक कर्मचारियों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मधुपुर थाने की एक टीम और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि लूटी गई रकम लाखों में हो सकती है, हालांकि पुलिस और बैंक प्रबंधन ने अभी तक कुल रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है.

महिलाकर्मी के साथ भी  मारपीट

महिला कर्मी के साथ भी बुरका पहने अपराधी ने मारपीट की.अपराधियों ने बैंक के लॉकर में रखे आभूषण सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया.
अपराधियों ने तीन बैग में नगदी और आभूषण को भर कर फरार हो गए.

घटना के बाद बैंक कर्मी डरे सहमे हुए है

बताया जा रहा है सभी मोटरसाइकिल से आये थे. डकैती की सूचना बैंक कर्मी ने स्थानीय मधुपुर पुलिस को दी.पुलिस बैंक पहुच कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है.इधर सीसीटीवी के आधार पर पुलिस डकैतों की पहचान और खोजबीन में लग गई है.इस घटना के बाद बैंक कर्मी डरे सहमे हुए है वही पूरे जिला में इस घटना की चर्चा जोरों से की जा रही है.

रिपोर्ट-ऋतुराज सिन्हा

Tags:Deoghar breaking newsdeoghar crime newsRobberyHDFC Bank in Deoghar;gunpointemployees held hostage and carried out at gunpoint

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.