✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking रांची के चान्हो में वज्रपात का दिखा कहर, तीन लोगों की हुई मौत, छह घायल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:03:43 PM

(रांची):-सोमवार की शाम तो बारिश हुई, लेकिन ये आफत बनकरआई, बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गये. वज्रपात गिरने की ये घटना चान्हों के दो पंचायतों रघुनाथपुर और पतरातू की है. बताया जाता है कि नकटा पहाड़ पर सात लोग घूमने गये थे. इस बीच  शाम पांच बजे के आस-पास वज्रपात हुआ, इसमे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गये. जिनका नजदीकी सीएचसी में इलाज चल रहा है. उधर रघनाथुपर में भी वज्रपात गिरा, जिसमे एक बच्ची की मौत हो गई और दूसरी का सीएचसी चान्हो में इलाज चल रहा है. बिजली गिरने की ये घटना शाम चार बजे की बताई जा रही है.

बकरी चराने के दौरान हादसा

बताया जा रहा है कि 14 साल की रोशनी उरांव अपनी सहेली कंचन उरांव के साथ गांव से थोड़ी दूर नदी में बकरी चरान गई थी. इस दौरान ही वज्रपात अचानक हुआ, जिसमें रोशनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंचन अभी घायल है, जिसका इलाज चल रहा है. हालांकि, बिजली गिरने की इस घटना के बाद परिजन दौड़े-दौड़े घटनस्थल पर पहुंचे और दोनों बच्चियों को सीएचसी चान्हो ले गये. जहां डाक्टरों ने रोशनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि कंचन का इलाज अभी चल रहा है.

Tags:ThunderstormRanchi Thunderstormthunderstrom chanhothree people dead in thunderstromचान्हो में वज्रपात से तीन की मौतचान्हों में वज्रपातचान्हों में गिरी बिजलीthunderstrom wreaked havoc

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.