✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking:रघुवर दास 10 जनवरी को ग्रहण करेंगे बीजेपी की सदस्यता! पार्टी में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:27:16 PM

जमशेदपुर(JAMSHDPUR):झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने जब से उड़ीसा के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया है,तब से झारखंड की राजनीति गरमा गई है.राजनीतिक गलियारो में लोग कयास लगा रहे है कि आखिर राज्यपाल पद से इस्तीफा के बाद बीजेपी में या झारखंड की राजनीति में रघुवर दास की भूमिका क्या होगी. इसको लेकर आज एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां रघुवर दास 10 जनवरी को बीजेपी की सदस्‍यता ग्रहण करने वाले हैं.

रघुवर दास 10 जनवरी को ग्रहण करेंगे बीजेपी की सदस्यता

राजधानी रांची स्थित बीजेपी कार्यालय में रघुवर दास को10 जनवरी बीजेपी पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण करेंगे. वहीं इसके बाद से झारखंड की राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हो जाएंगे. सूत्रों की माने तो बीजेपी की ओर से रघुवर दास को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.आपको बताये कि रघुवर दास झारखंड के ऐसे मुख्यमंत्री रह चुके हैं, जिन्होनें पहली बार 5 साल का कार्यक्रम पूरा किया था.

एक बार फिर झारखंड की राजनीति में होंगे सक्रिय

झारखंड विधानसभा 2024 में जिस तरीके से झारखंड में बीजेपी को करारी हार मिली है, उसको देखते हुए बीजेपी की ओर से रघुवर दास को एक बार फिर से झारखंड की राजनीति में वापस लाया गया है.2024 का विधानसभा चुनाव रघुवर दास के बगैर झारखंड में लड़ा गया जिसका परिणाम अच्छा नहीं आया. हालांकि रघुवर दास की जगह पूर्वी सिंहभूम सीट से उनकी पुत्रवधू पूर्णिमा दास साहू को टिकट दिया गया था, जिसपर उन्होंने जीत हासिल की है. वही अब एक बार फिर से रघुवर दास झारखंड की राजनीति में दहाड़ते हुए दिखेंगे.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Raghuvar Das will join BJP on January 10Raghuvar DasRaghuvar Das newsRaghuvar Das in jharkhandRaghuvar Das jharkhandRaghuvar Das bjpRaghuvar Das breaking newsRaghuvar Das updateBJPjharkhand politiscjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.