रांची (RANCHI): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर जाने के लिए रांची एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं. मौसम खराब होने की वजह से जमशेदपुर में कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है. नरेंद्र मोदी रांची एयरपोर्ट से ही योजना को लांच करेंगे. बता दें कि पीएम मोदी का जमशेदपुर में होने वाला रोड शो रद्द हो गया है. बीजेपी मीडिया प्रभारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा जमशेदपुर के गोपाल मैदान में होगी.