✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking : दुमका में एक बार फिर पेट्रोल कांड, सनकी आशिक ने युवती पर पेट्रोल छिड़क लगाया आग, अस्पताल में भर्ती

BY -
Pancham Jha Dumka
Pancham Jha Dumka
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 2:50:39 AM

दुमका(DUMKA): दुमका में एक बार फिर पेट्रोल कांड का मामला सामने आया है. अंकिता सिंह हत्याकांड की आग अभी शांत भी नहीं हुई थी कि जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी गांव में एक तरफा प्यार में पागल सनकी युवक ने एक युवती पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. गंभीर स्थिति में झुलसी युवती मारुति कुमारी को दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

नानी के घर ठहरी थी युवती

जानकारी के अनुसार, मारुति मूल रूप से जामा थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव की रहने वाली है जबकि घटना को अंजाम देने वाला राजेश राउत हंसडीहा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का रहने वाला है. मारुति अपने नानी घर जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी गांव गई थी और कल रात अपनी नानी के साथ सोई हुई थी. रात के लगभग 1 बजे सनकी राजेश राउत उसके नानी घर पहुंचा और सोई हुई अवस्था में मारुति के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया.

युवती को पहुँचाया गया अस्पताल

गंभीर रूप से झुलसी युवती को दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बाहर रेफर करने की प्रक्रिया चल रही है. सूत्रों की मानें तो इस मामले में आरोपी युवक की गिरफ्तारी हो चुकी है. लेकिन, फिलहाल, आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.