☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING: कुख्यात माओवादी छोटू खरवार की हत्या,NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था शामिल

BREAKING: कुख्यात माओवादी छोटू खरवार की हत्या,NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था शामिल

लातेहार: लातेहार में इनामी नक्सली छोटू खरवार के मारे जाने की सूचना है.  लातेहार जिला के नवाडीह में मंगलवार देर रात यह घटना हुई है. बताया जा रहा है कि नक्सली कमांडर छोटू खरवार 15 लाख का इनामी नक्सली था. आपसी विवाद में माओवादी छोटू खरवार की हत्या की बात कही जा रही है. हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की छानबीन कर रही है. छोटू खरवार पर कई नक्सली मामले दर्ज थे. बता दें कि छोटू खरवार के खिलाफ लातेहार, पलामू, गढ़वा, लोहरदगा, गुमला समेत कई अन्य जिलों के थानों में नक्सली संगठन की तरफ से हत्या, आगजनी, गोलीबारी, विस्फोट सहित 100 से अधिक मामले दर्ज हैं.  छोटू खरवार NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी शामिल था. उस पर एनआईए ने भी 3 लाख का इनाम घोषित कर रखा था.

 

Published at:27 Nov 2024 11:23 AM (IST)
Tags:JHARKHANDlatehar breaking newsNotorious Maoist Chhotu KharwarNIA's most wanted naxliइनामी नक्सली छोटू खरवार की हत्याइनामी नक्सली छोटू खरवार15 लाख का इनामी नक्सली छोटू ख़रवारjharkhand police
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.