✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बड़ी खबर: रांची में दर्दनाक हादसा, धुर्वा डैम से युवक का शव हुआ बरामद

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 6, 2026, 11:53:42 AM

रांची(RANCHI):  के धुर्वा डैम से एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह स्थानीय लोगों ने जब पानी में तैरता हुआ शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकालकर जांच शुरू की. मृतक की पहचान सैयम अंसारी के रूप में हुई है, जो रांची के लेक रोड क्षेत्र में रह रहा था. जानकारी के अनुसार युवक ने डैम में कूदकर अपनी जान दी. चौंकाने वाली बात यह है कि युवक ने एक दिन पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन समय रहते उसे बचा लिया था.

इसके बावजूद उसने दोबारा यह कदम उठाया, जिससे परिवार और आसपास के लोग सदमे में हैं. घटना की सूचना मिलते ही नगड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की असल वजह सामने आ सके.

 

 

Tags:RanchiDhurwa Dam dead body caseYouth body found in Dhurwa DamRanchi suicide caseRanchi latest newsJharkhandsuicide news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.