✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बड़ी खबर:झारखण्ड में नक्सलियों का चैप्टर खत्म!जानिए कौन है सरेंडर करने वाले 27 नक्सली

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 21, 2026, 12:59:55 AM

रांची(RANCHI): Jharkhand में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है.  प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी से जुड़े 27 नक्सली  सामूहिक रूप से  गुरुवार 11बजे आत्मसमर्पण करेंगे. सरेंडर करने वालों में विशेष क्षेत्र समिति (SSC) के सदस्य, एरिया कमांडर और सक्रिय कैडर शामिल हैं. इन सभी पर हत्या, सुरक्षाबलों पर हमला, विस्फोट और नक्सली गतिविधियों से जुड़े कई गंभीर मामले दर्ज थे.

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 7 विशेष क्षेत्र समिति सदस्य, 7 एरिया कमांडर और 13 सक्रिय कैडर शामिल हैं. सभी कोल्हान इलाके में लम्बे समय से सक्रिय है. और कई बार मुठभेड़ में बच कर निकल जाते थे. लेकिन हाल में बढ़ती दबिश के वजह से सभी से हथियार डालने का फैसला लिया है.

रैंक के अनुसार सरेंडर करने वाले नक्सली

विशेष क्षेत्र समिति सदस्य (SSC Member) – 07

एरिया कमांडर – 07

सक्रिय कैडर – 13


विशेष क्षेत्र समिति (SSC) सदस्य

1. करण तियू

निवासी – गोइलकेरा, Chaibasa

पद – एरिया कमिटी सदस्य

इनाम – ₹2 लाख

दर्ज मामले – 29


2. गादी मुण्डा उर्फ गुलशन

निवासी – बुंडू, Ranchi

पद – विशेष क्षेत्र समिति सदस्य

इनाम – ₹5 लाख

दर्ज मामले – 48

सक्रिय जिले – चाईबासा, सरायकेला, रांची और खूंटी


3. नागेंद्र मुण्डा उर्फ प्रभात मुण्डा उर्फ मुखिया

निवासी – अड़की, खूंटी

पद – विशेष क्षेत्र समिति सदस्य

इनाम – ₹5 लाख

दर्ज मामले – 38


4. रेखा मुण्डा उर्फ जयंती

निवासी – बुंडू, रांची

पद – विशेष क्षेत्र समिति सदस्य

इनाम – ₹5 लाख

दर्ज मामले – 18


5. सागेन आंगारिया उर्फ दोकोल

निवासी – गोइलकेरा, चाईबासा

पद – विशेष क्षेत्र समिति सदस्य

इनाम – ₹5 लाख

दर्ज मामले – 123


6. दर्शन उर्फ बिंज हांसदा

निवासी – छोटानगरा, चाईबासा

पद – विशेष क्षेत्र समिति सदस्य

दर्ज मामले – 14


7. सुलेमान हांसदा uर्फ सुनी हांसदा

निवासी – छोटानगरा, चाईबासा

पद – विशेष क्षेत्र समिति सदस्य

inाम – ₹5 लाख

दर्ज मामले – 13

 

---

एरिया कमांडर

8. बासुमती जेराई उर्फ बासू

निवासी – किरीबुरू, चाईबासा

पद – एरिया कमांडर

इनाम – ₹1 लाख

दर्ज मामले – 14


9. बैजनाथ मुण्डा

निवासी – तमाड़, रांची

पद – एरिया कमांडर

दर्ज मामले – 04


10. रघु कायम उर्फ गुणा

निवासी – मुफस्सिल, चाईबासा

पद – एरिया कमांडर

दर्ज मामले – 19


11. किशोर सिरका उर्फ दुर्गा सिरका

निवासी – टोंटो, चाईबासा

पद – एरिया कमांडर

दर्ज मामले – 11

12. राम दयाल मुण्डा

निवासी – तमाड़, रांची

पद – एरिया कमांडर

दर्ज मामले – 04

सक्रिय कैडर

आत्मसमर्पण करने वाले सक्रिय कैडरों में शामिल हैं:

  • वंदना उर्फ शांति
  • सुनिता सरदार
  • डांगुर बोइपाई
  • बसंती देवगम
  • मुन्नीराम मुण्डा
  • अनिशा कोड़ा उर्फ रानी
  • सपना उर्फ सुरू कालुंडिया
  • सुसारी उर्फ दसमा कालुंडिया
  • बिरसा कोड़ा उर्फ हरिसिंह
  • नुअस
  • बुमली तियू
  • निति माई उर्फ निति हेंब्रम
  • लादू तिरिया

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, इन सभी सक्रिय कैडरों पर भी चाईबासा समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं.

 

Tags:Naxal newsNaxal UpdateNaxal breakingNaxal updateJharkhand newsmisir besraNaxal surrender

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.