✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking News: गढ़वा में दर्दनाक सड़क हादसा! स्कूली वाहन और पिकअप की टक्कर में दो छात्रों की मौत, आक्रोशितों ने वाहन में लगाई आग

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:43:30 PM

गढ़वा(GADHWA): गढ़वा में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई. ये हादसा गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के डुमरो गांव की है. जहां एनएच 75 बाइपास फोर लेन सड़क पर एक अनियंत्रत पिकअप वैन ने स्कूली बच्चों को लेकर जा रही टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो बच्चों ने दम तोड़ दिया, वहीं 15 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

आक्रोशित भीड़ ने वाहन में लगाई आग

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने भाग रहे पिकअप में आग लगा दी और पुलिस के साथ हाथपाई करने लगी. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी को भगा दिया गया. स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची है. फिलहाल पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने है.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

परिजनो ने कहा कि बच्चों को धक्का मारकर भाग रहे पिकअप में आग लगा दिया गया है, दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि बाकि लोग घायल हो गए है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

Tags:Breaking newsGadhwa breakingRoad accidentRoad accident in JharkhandRoad accident in gadhwaTwo student died in accidentTwo student died in accident JharkhandStudents died in gadhwaJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayGadhwaGadhwa newsGadhwa news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.