✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बड़ी खबर: झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 4, 2026, 4:56:58 PM

रांची(RANCHI): राजधानी के सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के एक छात्र ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान साकेत कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के औरंगाबाद जिले का रहने वाला था और कंप्यूटर साइंस से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था.

साकेत कुमार रातु थाना क्षेत्र के तिलता हनुमान नगर स्थित एक किराए के मकान में रहता था. सोमवार को उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि घटना के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है.

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही है. छात्र के परिजनों को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है. इस घटना ने सभी की नजरें पुलिस जांच पर टिकी हैं, ताकि इस घटना के पीछे की वजह सामने आ सके.

Tags:RanchiRanchi student suicideRanchi student suicide caseRanchi newsRanchi updateRanchi breakingCentral University of Jharkhand student deathEngineering student suicideRatu police station case RanchiStudent found dead in rented houseJharkhand student newsBihar student deathCollege student suicide

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.