✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking:बाघमारा में ट्रक और बस की जोरदार टक्कर, मौके पर एक की मौत, कई घायल 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:11:40 AM

बाघमारा(BAGHMARA):बाघमारा में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां नेशनल हाईवे स्थित कोटालअड्डा ओवरब्रिज पर यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में ट्रक चालक की मौत मौके पर ही हो गई है,जबकि बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हैं.राज नामक बस कोलकाता के बाबूघाट से बिहार के नवादा जा रही थी. 

हादसे में एक की मौत दर्जनों घायल 

घटना के संबंध में यात्रियों ने बताया कि राज बस कोलकाता के बाबूघाट से बिहार के नवादा जा रही थी.वर्धमान में बस को रोका गया था, जहां यात्रियों ने भोजन किया.यात्रियों को खाना खिलाने के बाद बस चालक बस को काफी तेज गति से चला रहा था.बस की रफ्तार अधिक होने की वजह से ही यह हादसा हुआ है.घटना में काफी लोगों को चोट आई है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना के बाद बस में सवार सभी लोग नीचे गिर पड़े.

सभी घायलों को इलाज धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में चल रहा है

 टक्कर काफी जबरदस्त होने की वजह से बस का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रक के पीछे घूस गया. जिससे बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.टक्कर के बाद बस चालक ट्रक और बस के बीच पूरी तरह फंसा रहा. पुलिस और एनएच कर्मियों की मदद से चालक  और बस में सवार सभी लोगों को बहार निकाला गया.गंभीर रुप से घायल लोगों को इलाज़ के धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेज दिया गया है.तोपचांची पुलिस घटनास्थल स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है.  

Tags:breaking news baghmararoad accidentroad accident in baghmararoad accident in jharkhandroad accident in dhanbadroad accident in baghmara todayone died in road accident baghmaradhanbaddhanbad newsdhanbad news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news todaymany injured in baghmara road accident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.