✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking: झारखंड में भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फैसला, तीन जिलों में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 12, 2026, 1:24:29 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए अहम कदम उठाते हुए तीन जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है. यह निर्णय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू के निर्देश पर लिया गया है. इस संबंध में प्रदेश महामंत्री और सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने आधिकारिक पत्र जारी कर नई जिम्मेदारियों की जानकारी दी.

जारी आदेश के अनुसार लोहरदगा, बोकारो और पूर्वी सिंहभूम जिलों के लिए नए जिला अध्यक्षों का चयन किया गया है. पार्टी ने लोहरदगा जिले की जिम्मेदारी अजय पंकज को सौंपी है. वहीं बोकारो जिले में सुरेन्द्र राज को जिला अध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम जिले में सत्या तिवारी को संगठन की कमान दी गई है.

पार्टी की ओर से जारी निर्देश में बताया गया है कि इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. भाजपा नेतृत्व का मानना है कि इन नए पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी का ढांचा जिला स्तर पर और अधिक सक्रिय होगा.

भाजपा नेताओं का कहना है कि संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाए रखने के लिए समय-समय पर इस तरह के बदलाव जरूरी होते हैं. नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और संगठन की योजनाओं व कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.

 

 

Tags:BJP takes major decision on code of conduct in Jharkhandappoints three new district presidentsBreaking NewsBJPJharkhandJharkhandbjplohardagaBokaroEast Singhbhum districtranchi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.